IDFC फर्स्ट बैंक दे रहा 7.75% का ब्याज, यहां जाने रिकरिंग डिपॉजिट से जुड़ी पूरी जानकारी : बढ़ती महंगाई के दौर में आम लोगों के लिए अपने खर्चे के बाद एकमुश्त इन्वेस्टमेंट या सेविंग करना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे समय में आपके लिए रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम काफी मुनाफा देने वाला हो सकता है।

देश के बैंक RD पर 7.75% तक का ब्याज दे रहे हैं। इस स्कीम में आप हर महीने इन्वेस्ट कर के एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। हम आपको इस स्कीम के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप अपनी जरूरत और फाइनेंशियल गोल के हिसाब से सेविंग कर सकते हैं।
क्या है रिकरिंग डिपॉजिट (RD)
रिकरिंग डिपॉजिट (RD) बैंकों में आपके लिए एक तरह का गुल्लक है, जिसमें हर महीने इन्वेस्ट कर के आप अगले कुछ सालों में बड़ी सेविंग इक्ट्ठा कर सकते हैं। मतलब, आप इसमें हर महीने एक निश्चित रकम डालते रहें और इसके मैच्योर होने पर आपके पास ब्याज के साथ एक बड़ी राशि होगी। यहां आपको हर क्वार्टर में इंटरेस्ट रेट कंपाउंड होकर मिलता है।
कहां ओपन कर सकते हैं RD अकाउंट ?
RD एक तरह की स्मॉल सेविंग्स स्कीम है। कोई भी व्यक्ति बैंक या पोस्ट ऑफिस में अपना RD अकाउंट ओपन कर सकता है। आप जिस बैंक में अपनी RD करना चाहते हैं, उसमें आपका बैंक अकाउंट होना जरूरी है। इसके लिए नए सिरे से अकाउंट ओपन करने की जरूरत नहीं होती है।
कितने रुपए से शुरू कर सकते हैं निवेश?
RD स्कीम में आप 100 रुपए की कम राशि से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। इससे ज्यादा आप 10 के मल्टिपल यानी 500, 1000, 2000, 5000 या 10,000 रुपए का कोई भी निवेश कर सकते हैं। इसमें अधिकतम अमाउंट की कोई लिमिट नहीं हैं।
कितने साल तक करना होगा निवेश
RD में आमतौर पर 6 महीने से लेकर 10 साल तक का मैच्योरिटी पीरियड होता है। हालांकि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में आपको कम से कम 1 साल के लिए निवेश करना होगा।
एक साल की RD पर कहां कितना ब्याज
FD vs RD
बैंक | आम लोगों के लिए | वरिष्ट नागरिकों के लिए |
HDFC | 6.60 % | 7.10 % |
ICICI | 6.70 % | 7.20 % |
Kotak Mahindra Bank | 7.10 % | 7.60 % |
IDFC First Bank | 7.50 % | 8.00 % |
Indusind Bank | 7.75 % | 8.25 % |
SBI | 5.75% | 6.25 % |
RD vs FD
FIX डिपॉजिट | RD डिपॉजिट | |
डिपॉजिट की संख्या | एक बार | मंथली |
अवधि | 7 दिन से 10 साल | 6 माह से 10 साल |
मिनिमम डिपॉजिट अमाउंट | 1,000 | 100 |
किसके लिए बेहतर | जो एक बार में ज्यादा अमाउंट जमा करा सकते हैं | जिनकी इनकम रेगुलर हैं |
ऑटो रिन्यूअल | हो सकता है। | नहीं हो सकता है |
कितने तरह के होते हैं | कम्युलेटिव, नॉन-कम्युलेटिव ,बैंक डिपॉजिट, सीनियर सिटीजन, NRI FD, रेगुलर RD | रेगुलर RD, NRI, बच्चों के लिए, सीनियर सिटीजन , RD |
TDS : 10%, (यदि ब्याज 40,000 रुपए से ज्यादा है। , 20% (यदि पैन नहीं दिया है।)
इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट trickhindi.in के साथ आपका इस बारे में क्या ख्याल है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो से शेयर जरूर करें|