IDBI’s Amrit Mahotsav FD will get more interest: 375 दिन की स्पेशल स्कीम, 444 दिन के लिए भी डिपॉजिट की सुविधा, यहां जानें पूरी डीटेल :-
IDBI बैंक ने ‘अमृत महोत्सव FD’ के तहत 2 स्पेशल टर्म डिपॉजिट स्कीम्स की शुरुआत की है। इनमें आपको 375 और 444 दिनों के लिए निवेश करना होगा। 375 दिनों वाली स्कीम में निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% की दर से उनकी FD पर ब्याज मिलेगा।

वहीं 444 दिनों वाली स्कीम में सामान्य नागरिकों को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% की दर से FD पर ब्याज मिलेगा। केवल सीमित समय के लिए लाई गई इन दोनों स्कीम्स में लोग 14 जुलाई 2023 से 15 अगस्त 2023 तक डिपॉजिट करा सकते हैं।
इसके अलावा, कॉलेबल ऑप्शन (FD के विकल्प जिसे जमा करने के बाद कभी भी तोड़ा जा सकता है।) के तहत अभी 444 दिनों के लिए अमृत महोत्सव FD भी बैंक दे रहा है। इस योजना में 7.65% प्रति वर्ष की अधिकतम दर और नॉन कॉलेबल ऑप्शन (एक तरह का FD जिसे समय या मैच्योरिटी पूरा होने के पहले नहीं तोड़ा जा सकता है।) में 7.75% प्रति वर्ष की अधिकतम दर बैंक देता है।
444 दिनों के लिए IDBI स्पेशल नॉन कॉलेबल FD ऑप्शन
स्पेशल बकेट के अंदर NRO / NRI / सामान्य वरिष्ट नागरिकों के लिए है। इस योजना में सामान्य नागरिक को 444 दिन के लिए 7.25% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ट नागरिक को इसी अवधि के लिए 7.75% की दर से ब्याज मिलेगा।
RELATED POST:-SBI अमृत कलश स्कीम में FD पे मिल रहा ज्यादा रिटर्न
IDBI की लेटेस्ट FD रेट्स
7 दिनों से लेकर 5 साल तक की अवधि में FD के मैच्योर होने पर बैंक 3% से 6.5% तक की ब्याज दर के हिसाब से कुल राशि देगा। इन नई दरों को 14 जुलाई 2023 से लागू किया गया है। वहीं बैंक एक साल से लेकर 2 साल तक के बीच 6.8% की दर से ब्याज देगी। इसके अंदर 375 और 444 दिनों का योजना शामिल नहीं है। वहीं 7 दिनों से 5 साल तक के समय के लिए IDBI वरिष्ट नागरिकों को 3.5% से 7.4% की दर से ब्याज देगा।
FD का समय | ब्याज दर |
07 से 30 दिन | 3.00% |
31 से 45 दिन | 3.25% |
46 से 90 दिन | 4.0% |
91 दिनों से 6 महीने | 4.50% |
6 महीने एक दिन से एक साल से कम | 5.75% |
2 साल से ज्यादा से 5 साल तक | 6.50% |
5 साल से ज्यादा से 10 साल तक | 6.25% |
10 साल से ज्यादा से 20 साल | 4.80% |
तक 5 साल के लिए | 6.50% |
बैंक | FD का समय | ब्याज दर |
पोस्ट ऑफिस | 12 महीना से 60 महीना | 5.50 से 6.70% |
SBI | 7 दिन से 10 साल | 3.0 से 6.10% |
HDFC | 7 दिन से 10 साल | 3.0 से 6.25% |
ICICI | 7 दिन से 10 साल | 3.0 से6.25% |
AXIS | 7 दिन से 10 साल | 3.0 से 6.50% |
CANARA | 7 दिन से 10 साल | 3.0 से 6.50% |
(FD की ये दरें जमा की जाने वाली राशियों और समय के साथ बदल सकती हैं।)

आइए जानते हैं FD पर टैक्स से जुड़े कुछ पॉइंट:
- यदि आपकी कुल आय एक वर्ष में 2.5 लाख रुपए से कम है, तो बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर TDS नहीं काटता है। हालांकि, इसके लिए आपको फॉर्म 15G या 15H जमा करना पड़ेगा। ऐसे में अगर आप TDS बचाना चाहते हैं तो फॉर्म 15G या 15H जरूर जमा करें।
- यदि सभी FD से आपकी इंटरेस्ट इनकम एक वर्ष में 40,000 रुपए से कम है, तो TDS नहीं काटा जाता है। वहीं अगर आपकी ब्याज आय 40,000 रुपए से अधिक है तो 10% TDS काटा जाएगा। पैन कार्ड नहीं देने बैंक 20% काट सकता है।
- अगर बैंक ने आपकी FD इंटरेस्ट इनकम पर TDS काट लिया है और आपकी कुल आय इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती है तो आप काटे गए TDS को टैक्स फाइल करते समय क्लेम कर सकते हैं। ये आपके अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा।
- 40,000 से ज्यादा इंटरेस्ट इनकम पर TDS काटने की यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र, यानी सीनियर सिटिजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।
इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट trickhindi.in के साथ आपका इस बारे में क्या ख्याल है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो से शेयर जरूर करें|