1000 रुपए निवेश कर बनाये 1 करोड़ रुपए : अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो हम आपको सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड बनाने का तरीका बता रहे हैं। इसके लिए आपको हर महीने कुछ पैसा निवेश करना होगा।

दरअसल, SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करना काफी आसान होता है। यह मंथली बचत की तरह होता, जो आप हर महीने करते हैं। करोड़पति बनने के लिए आपको सही तरीके और समय पर निवेश करना होगा। वहीं SIP एक ऐसा तरीका है जो आपका करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकता है।
SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म में निवेश कर एक बड़ा फंड जमा किया जा सकता है। लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट का फायदा यह होता है कि इसमें कंपाउंडिंग के जरिए भारी रिटर्न मिल सकता है। अगर आप भी भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं तो अपना निवेश कम उम्र से शुरू कर सकते हैं।
हर महीने 1,000 रुपए निवेश करें
आप हर महीने छोटा निवेश कर लॉन्ग-टर्म में एक बड़ा फंड बना सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि 1000 रुपए वाली SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर कैसे 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड बनाया जा सकता है।
दरअसल, आपको इसके लिए म्यूचुअल फंड में हर महीने 1000 रुपए का निवेश करना होगा। अगर आप 20 साल तक यह रकम जमा करते हैं, तो आपके पास टोटल 2.4 लाख रुपए का फंड जमा हो जाता है। 15% सालाना रिटर्न पर 20 साल में आपका यह फंड बढ़कर 15.16 लाख रुपए हो जाएगा। वहीं अगर आपको 20% का सालाना रिटर्न मिलता है तो 20 साल में यह फंड बढ़कर 31.61 लाख रुपए हो जाएगा।
30 साल में बन जाएगा 2.33 करोड़ रुपए का फंड
वहीं SIP कैलकुलेटर से हिसाब लगाएं तो अगर आप हर महीने 1000 रुपए निवेश करते हैं तो 20% के सालाना रिटर्न के साथ मैच्योरिटी पर आपको 86.27 लाख रुपए का फंड मिलेगा। वहीं अगर यह पीरियड 30 साल है तो 20% रिटर्न के साथ आपका फंड 2.33 करोड़ रुपए का बन जाएगा।
पिछले कुछ सालों में कई म्यूचुअल फंड्स ने 20% या उससे भी ज्यादा का रिटर्न दिया है। निवेशकों को म्यूचुअल फंड पर कंपाउंडिंग का फायदा भी मिलता है। म्यूचुअल फंड में हर महीने निवेश करने की सुविधा दी जाती है। यही वजह है कि आप हर महीने छोटी-छोटी रकम निवेश कर लंबे समय में बड़ा फंड बना सकते हैं।
इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट trickhindi.in के साथ आपका इस बारे में क्या ख्याल है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो से शेयर जरूर करें|