सपने में चांद देखना का मतलब क्या होता है

image 27 4
सपने में चांद देखना का मतलब क्या होता है 4

आईए आज जानते हैं की सपने में चांद देखना सपने में बड़ा चांद देखना सपने में पूर्णिमा का चांद देखना, सपने में चंद्र ग्रहण देखना, सपने में टूटता हुआ चांद देखना आदि का क्या मतलब होता है सपना मनुष्य को सोते वक्त एक दूसरी दुनिया में ले जाता है, एक काल्पनिक दुनिया जो सिर्फ हमारे ही इर्द गिर्द घूमा करती है स्वप्न मनुष्य के भविष्य के बारे में संकेत देते हैं स्वप्न को समझने के लिए जरूरी है की हमको ये पता होना चहिए की स्वप्न हमने किस अवस्था और किस समय देखा स्वपन शास्त्र के अनुसार सपनो को भविष्य कहा जाता है।

सपने में आप कुछ भी देखते हैं उसका अर्थ कुछ ना कुछ जरूर होता है और उसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है सपने हमारे बारे में पहले से ही जान लेते हैं की मेरे साथ क्या होने वाला है, हमारा शरीर पंच महाभूत तत्व आकाश, वायु, अग्नि ,जल ,पृथ्वी से मिलकर बना हुआ होता है।

इन पंच महाभूत तत्व को ही प्राणशक्ति बोलते हैं प्राण शक्ति के ऊपर में ही आत्मा का वास होता है जब हम निद्रावस्था में होते हैं तो हमारे शरीर सो जाता है परंतु हमारी आत्मा जागृत अवस्था में रहती है और वह ब्रह्मांड में गमन करती है हमारी जागृत आत्मा के प्रेरणा के कारण हमारी जो बुद्धि जो 3 तरह की होती है।

चेतन ,अवचेतन ,अतिचेतन जो हमारी द्वारा भूतकाल में किए गए कार्य और वर्तमान काल में हम जो कार्य कर रहे हैं उसको जोड़कर स्वप्न के माध्यम से संकेत देती है कि आने वाला भविष्य कैसा होगा। अगर हम अच्छे कार्य करते हैं तो अच्छे स्वप्न फल आते हैं बुरे कार्य करते हैं तो बुरे स्वप्न फल आते हैं।

सपने में चांद देखना

सपने में चांद देखना शुभ सपना माना जाता है सपने में चन्द्रमा देखने का मतलब है की आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले है आपको अपने सारे कार्यों में सफलता मिलने वाली है किस्मत आप पर मेहरबान होने वाली है।

सपने में आधा चांद देखना

सपने में आधा चांद देखना एक बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है सपने में आधा चांद देखना मतलब आपको अपने व्यापार या नौकरी में सफलता मिलने वाली है आपके घर में शांति और खुशहाली का वातावरण बना रहेगा।

सपने में चंद्र ग्रहण देखना

सपने में चंद्र ग्रहण देखना एक अशुभ सपना है सपने में चंद्र ग्रहण देखने का मतलब है की आपको आगे आने वाले समय में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है आपके अनावश्यक पैसे खर्च हो सकतें हैं आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना चाहिए।

इन्हे भी पढ़े-

सपने में दो चांद देखना

सपने में एक से ज्यादा चांद देखना एक अशुभ सपना है सपने में चांद देखना सपने में दो चांद देखने का मतलब है की आप इस वक्त बहुत ही मुश्किलों से गुजर रहे हैं आपका यह बुरा समय अभी काफी समय तक रह सकता है आपको कोई भी निर्णय बहुत ही सोच समझ कर करना है भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।

image 28 3
सपने में चांद देखना का मतलब क्या होता है 5

समंदर के किनारे चांद देखना

सपने में समुंद्र किनारे चांद देखना एक अच्छा सपना है सपने में सागर किनारे चांद देखना प्रेम और मिलन को दर्शाता है आपकी आपके पार्टनर से अच्छी बनेगी जिन लोगों की अभी शादी नहीं हुई है उनके विवाह के योग हैं।

सपने में लाल चांद देखना

सपने में लाल चन्द्रमा देखना एक नकारात्मक सपना है सपने में लाल लाल रंग का चन्द्रमा देखना मतलब लड़ाई और झगड़ा होना आपका आपके परिवारवालों और रिश्तेदारों से झगड़ा हो सकता है आपको बहुत ही संयमित व्यवहार करना होगा।

सपने में करवा चौथ का चांद देखना

सपने में करवा चौथ का चन्द्रमा देखनार एक सकारात्मक सपना है सपने में करवा चौथ का चांद देखने का मतलब है की आपको धन की प्राप्ति होने वाली है अगर आपके पैसे कहीं फंसे हुए हैं तो वह भी आपको जल्द ही मिल जायेंगे।

सपने में टूटा हुआ चांद देखना

सपने में टूटा हुआ चन्द्रमा देखना एक अच्छा सपना नही माना जाता है सपने में टूटता हुआ चांद देखने का मतलब है की आपका स्वास्थ खराब हो सकता है आप किसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं आपको अपने और परिवारवालों के स्वास्थ पर ध्यान देने की जरूरत है।

इन्हे भी पढ़े-

सपने में पूर्णिमा का चांद देखना

सपने में पूर्णिमा का चांद देखना अच्छा सपना माना जाता है सपने में बहुत बडा चांद देखना मतलब आपको व्यापार में सफलता मिलेगी अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो जल्द ही आपकी शादी हो सकती है।

आशा करता हूँ दोस्तों की आपको यह आर्टिकल सपने में चांद देखना का मतलब क्या होता है अच्छा लगा होगा अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो प्लीज आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।