स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की नई फिक्स डिपॉजिट (FD) स्कीम अमृत कलश इसी महीने यानी 30 जून को खत्म होने वाली है। इसके तहत सीनियर सिटिजन को FD पर 7.60% और अन्य को 7.10% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस फिक्स डिपॉजिट स्कीम में 400 दिन के लिए निवेश करना होता है। ऐसे में अगर आप FD पर ज्यादा ब्याज चाहते हैं तो इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं।

image 62
SBI अमृत कलश स्कीम में FD पे मिल रहा ज्यादा रिटर्न 4

ये एक स्पेशल टर्म डिपॉजिट

अमृत कलश एक स्पेशल रिटेल टर्म डिपॉजिट यानी FD है। इसमें सीनियर सिटीजन को 7.60% और आम नागरिकों को 7.1% के दर से इंटरेस्ट रेट मिलता है। इसमें अधिकतम 2 करोड़ रुपए की FD करा सकते हैं। अमृत कलश स्कीम के तहत आपको ब्याज का भुगतान प्रति महीना,प्रति तिमाही और हर छमाही किया जाता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार FD ब्याज का पेमेंट तय कर सकते हैं।

ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं

निवेश इस स्कीम में निवेश करने के लिए आप बैंक के ब्रांच जाकर भी निवेश कर सकते है। वहीं नेटबैंकिंग और SBI YONO ऐप के जरिए भी इसमें निवेश किया जा सकता है। अमृत कलश पर आम FD की तरह ही लोन लेने की सुविधा भी मिलती है। स्कीम के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां

image 14
SBI अमृत कलश स्कीम में FD पे मिल रहा ज्यादा रिटर्न 5

क्लिक करें SBI कितने साल की FD पर कितना ब्याज दे रहा

आम नागरिकों वरिह अवधि के लिए ब्याज नागरिकों के लिए ब्याज दर

दर

अवधि आम नागरिकों के लिए ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर
1 साल 6.80%7.30 %
2 साल 7.00%7.50 %
3 साल 6.50%7.00 %
5 साल 6.50%7.00 %

पंजाब नेशनल बैंक 444 दिन की खास FD पर दे रहा 8.05% तक ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 444 दिन की खास FD पर आम नागरिकों को 7.25% और सीनियर सिटीजन (वरिष्ठ नागरिक) को 7.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजन (अति वरिष्ठ नागरिक) को 8.05% ब्याज दिया जा रहा है। यह ब्याज दरें 2 करोड़ से कम के डिपॉजिट के लिए है। इसमें भी ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से निवेश किया जा सकता है।

image 63
SBI अमृत कलश स्कीम में FD पे मिल रहा ज्यादा रिटर्न 6

PNB कितने साल की FD पर कितना ब्याज दे रहा

अवधि आम नागरिकों के लिए ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर
1 साल 6.75 %7.25 %7.55 %
2 साल 6.80 %7.30 %7.60 %
3 साल 7.00 %7.50 %7.80 %
5 साल 6.50 %7.00 %7.30 %
इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट trickhindi.in के साथ आपका इस बारे में क्या ख्याल है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो से शेयर जरूर करें|