
श्रावण मास में सापों के दर्शन को भगवान शिव के साथ जोड़कर देखा जाता है,शरीर विज्ञान के अनुसार दैनिक जीवन की अतृप्त इच्छाएं स्वप्न रूप में उसकी पूर्ति का आभास कराती हैं। शास्त्रानुसार ब्रहम काल में सपने में सांप दिखाई देना दस दिन में फलित होते हैं जबकि रात्रि के प्रथम पहर का स्वप्न एक वर्ष के बाद और रात के दूसरे पहर में आए सपने छह महीने में साकार होते हैं तृतीय प्रहर का सपना तीन मास बाद और अंतिम पहर वाला एक मास में सच होता है दिन में देखे सपने अविश्वसनीय होते हैं परंपरानुसार शुभ सपने बताने नहीं चाहिए और बुरे सपनों की चर्चा करनी चाहिए।
सपने में सांप दिखाई देना-
ज्योतिष शास्र स्वप्नों के विषय में बहुत सपष्ट है चंद्रमा मनसो जातक सपनों की दुनिया मन से गहरे जुड़ी है जिनकी कुंडली में चंद्र आठवीं अर्थात बृश्चिक राशि में नीच होता है, उन्हें अक्सर नींद कम आती है या सपने अस्पष्ट होते हैं चंद्रमा के साथ बुध या केतु हो तो भी वे दिन में भी सपने देखते हैं और वे निरर्थक होते है।
चंद्रमा- राहू का संगम भी मन विचलित रखता है स्वप्न बहुत आते हैं, याद तक नहीं रहते। कालसर्प दोष से ग्रस्त व्यक्ति अक्सर सपनों में सांप, पहाड़, नदियां, समुद्र देखते हैं वे कई बार खुद को आसमान में उड़ते या उपर से नीचे गिरते देखते हैं जिनकी कुंडली में गजकेसरी योग हो उनके सपने अक्सर सटीक भविष्यवाणी का काम करते हैं श्रावण मास में सापों के दर्शन को भगवान शिव के साथ जोड़कर देखा जाता है।
सपने में सांप दिखाई देना शुभ है या अशुभ?
हर सपना कुछ कहता है, कोई न कोई मतलब जरूर होता है अक्सर लोग सपने में कोई ऐसी चीज देख लेते हैं जिसे देखकर डर से नींद खुल जाती है इसके बाद मन में यही ख्याल आता है कि देखी गई वह चीज शुभ है या अशुभ कई बार लोगों को सपने में सांप नजर आता है और इसका भी एक विशेष मतलब होता है।
हिन्दू धर्म में सांप पूजनीय माना जाता है हमारे शास्त्रों में भी सांप का वर्णन कई जगह मिलता है सांप कहीं देवता का प्रतीक है, तो कहीं मृत्यु का चूंकि सांप हमारे जीवन से कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है, इसलिए हमें सांप कभी भी सपने में दिखाई दे सकते हैं मनुष्य को सांप का सपना आना स्वाभाविक है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सपने में सांप का दिखना क्या संकेत देता है…
1. सांप को शिवलिंग से लिपटा हुआ देखना -आपकी कोई मनोकामना जल्द ही पूर्ण होने वाली है आपको भगवान महादेव का आशीर्वाद मिलने वाला है। ऐसा सपना आने पर शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
इन्हे भी पढ़े
- Get big savings on small investment in RD | RD में छोटे निवेश पर पाएं बड़ी सेविंग
- Make 1 crore rupees by investing 1000 rupees | 1000 रुपए निवेश कर बनाये 1 करोड़ रुपए
2. बहुत सारे सांप देखना – आप पर कोई संकट आने वाला है।
3. सांप को मार देते हो -आप अपने आने वाले संकट पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।
4. सपने में सांप के दांत– आपका कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचाने वाला है।
5. मरा हुआ सांप -आगे आने वाला समय आपका अच्छा रहेगा।
6. सुनहरा सांप– आपकी किस्मत खुलने वाली है।
7. बार-बार सांप दिखाई दे – आपको पितृदोष हो सकता है।
8. फन उठाए दिखे – संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं।
9. सफेद सांप – शुभ माना जाता है।
10. मृत्यु सांप के काटने से – इसका मतलब आपको दीर्घायु की प्राप्ति होगी।
11. सांप को पकड़ना -आपको धन संपत्ति मिलेगी और परेशानियां दूर हो जाएंगी। अच्छा संकेत है।
12. सांप व नेवले की लड़ाई देखना – आप भविष्य में किसी क़ानूनी मामले में पड़ सकते हैं कोर्ट से जल्द ही आपको कोई नोटिस आ सकता है।
13. सांप का काटना– किसी बड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है यह चाहे आपके स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो या फिर नौकरी व्यवसाय से जुड़ी समस्या जरूर झेलनी पड़ सकती है।
14. सांप को बिल में जाते देखना – आने वाले समय में आपको धन संपत्ति मिलेगी।
15. सांप को हमला करते देखना-आने वाला समय आपके लिए काफी कठिन होने वाला है।
16. सांप के दांत दिखाई देना -आपको किसी से जल्द ही धोखा मिल सकता है।
आशा करता हूँ दोस्तों की आपको यह आर्टिकल सपने में सांप दिखाई देना का मतलब क्या होता है अगर आपको यह आर्टिकल का मतलब क्या होता है अच्छा लगा है तो प्लीज आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।