लम्बे और घने बालो के लिए लगाए सरसों का तेल और कड़ी पत्ते का मिश्रण, जाने विधि

Mustard Oil and Curry Leaves for Hair: बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप सरसों के तेल और कड़ी पत्ते को मिक्स करके लगा सकते हैं।

image 6 2
लम्बे और घने बालो के लिए लगाए सरसों का तेल और कड़ी पत्ते का मिश्रण, जाने विधि 3

Mustard Oil and Curry Leaves for Hair: सरसों के तेल और कड़ी पत्ता दोनों का उपयोग खाना पकाने में किया जाता है क्योंकि इन दोनों में पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए काफी जरूरी होते हैं। इसके अलावा कुछ लोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए भी सरसों के तेल और कड़ी पत्ते का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं सरसों का तेल और कड़ी पत्ता बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सरसों के तेल और कड़ी पत्ते का इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना रुक सकता है बाल घने और काले बन सकते हैं तो चलिए जानते हैं लम्बे और घने बालो के लिए लगाए सरसों का तेल और कड़ी पत्ते का मिश्रण कैसे लगाएं? (How to Use Mustard Oil and Curry Leaves for Hair in Hindi)

बालों पर सरसों का तेल और कड़ा पत्ता लगाने के फायदे- Benefits of mustard oil and curry leaves for hair in हिंदी

बालों को सफेद होने से बचाए

बालों को सफेद होने से बचाने के लिए आप सरसों के तेल और कड़ी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरसों के तेल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद करते हैं। इसके साथ ही स्कैल्प के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।

बालों के रोम मजबूत बनाए

सरसों के तेल में नैचुरल फैटी एसिड अधिक मात्रा में होता है। फैटी एसिड बालों के रोम और स्कैल्प के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में सरसों के तेल में कड़ी पत्ते को मिलाकर लगाने से बालों के रोम मजबूत बन सकते हैं। कड़ी पत्ते में विटामिन ए होता है, जो बालों के लिए फायदेमंद होता है।

इन्हे भी पढ़े-

डैंड्रफ से निजात दिलाए

अगर आपके सिर पर डैंड्रफ या किसी तरह का कोई वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन है, तो भी सरसों का तेल और कड़ी पत्ता फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से स्कैल्प और बालों पर सरसों का तेल और कड़ी पत्ते का मिश्रण लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है।

बालों को मुलायम बनाए

शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर बाल रूखे और ड्राई होने लगते हैं। अगर आपके बाल भी ड्राई है, तो आप सरसों के तेल में कड़ी पत्ता मिक्स करके लगा सकते हैं। सरसों के तेल और कड़ी पत्ते का कॉम्बिनेशन बालों को मुलायम और चमकदार बना सकता है।

लम्बे और घने बालो के लिए लगाए सरसों का तेल और कड़ी पत्ते का मिश्रण?

बालों पर सरसों का तेल और कड़ी पत्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप एक पैन में सरसों का तेल, नारियल तेल और कड़ी पत्ते डाल दें। अब इन सभी को लो फ्लेम पर एक-दो मिनट तक पकाएं। आप चाहें तो इसमें मेथी के दाने भी डाल सकते हैं। अब इस मिश्रण को हल्का गुनगुना होने दें। इसके बाद इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। धीरे-धीरे मालिश करें और आधे से एक घंटे में बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।

Mustard Oil and Curry Leaves for Hair: बालों पर सरसों के तेल में कड़ी पत्ता मिक्स करके लगाने से कई बैनिफिट्स होते हैं। इससे बाल मजबूत बनते हैं, बालों का झड़ना रुकता है और डैंड्रफ से भी छुटकारा मिल सकता है।

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

आशा करता हूँ दोस्तों की आपको यह आर्टिकल लम्बे और घने बालो के लिए लगाए सरसों का तेल और कड़ी पत्ते का मिश्रण, जाने विधि अच्छा लगा होगा ,अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो प्लीज आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।