क्या होता है 143 का मतलब ?

क्या होता है 143 का मतलब ?
क्या होता है 143 का मतलब ? 3

आज के इस आधुनिक दौर में लगभग सभी लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल अवश्य करते हैं और सोशल मीडिया पर कौन सी चीज कब वायरल हो जाए इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं होती कोई चीज अगर वायरल हो जाती है तो रातों-रात वह बहुत अधिक फेमस हो जाता है तो आज हम बताने वाले हैं सोशल मीडिया पर जिसका अधिकतर लोग इस्तेमाल करते हैं और वह है 143,आजकल लोगों के बात करने का तरीका भी बदल चुका है अर्थात लोग फोन के माध्यम से बात करते हैं साथ-साथ चैट के माध्यम से लोग एक दूसरे से बात करते हैं जिसमें अधिकतर उपयोग किया जाता है 143 क्या आपको इस 143 के बारे में जानकारी है अगर आपको इसका मतलब नहीं पता तो आज के इस आर्टिकल को पढ़कर आप भी जान जाएंगे कि क्या होता है 143 का मतलब।

प्यार का इजहार करने के लिए 143 बोला जाता है आप किसी प्लेटफार्म पर या सोशल मीडिया पर इसे बोल सकते हैं इसका अधिकतर उपयोग लड़के और लड़कियां करते हैं जो एक दूसरे से प्यार करते हैं , इसे संख्या के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है जरूरी नहीं है कि 143 का मतलब हर जगह प्यार को इजहार करने के लिए किया जाये। प्यार का इजहार का मतलब केवल लड़का और लड़की के बीच ही प्यार का इजहार करने के लिए नहीं बल्कि 143 का उपयोग अपने रिश्तेदारों अपने परिवार के लोगों के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए कर सकते हैं।

तार्किक रूप समझे तो इस संख्या का मतलब कुछ इस प्रकार हैं।

143 का मतलब –
1=I
4= Love
3= You

प्यार का इजहार का मतलब केवल लड़का और लड़की के बीच ही प्यार का इजहार करने के लिए 143 का उपयोग नहीं किया जाता बल्कि आप इसे अपने रिश्तेदारों अपने परिवार के लोगों के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए 143 का उपयोग कर सकते हैं। आई लव यू बोला जाता है तब इसमें तीन शब्दों का प्रयोग होता है इसमें प्रत्येक शब्द की संख्या अलग-अलग है जैसे कि I में 1अल्फाबेट है,Love शब्द में चार अल्फाबेट हैं और You शब्द में 3 अल्फाबेट है। इन तीनों को एक साथ लिखा है तब 143 प्राप्त होता है इसका अधिक उपयोग जवान लड़के और लड़कियां करते हैं जो एक दूसरे से प्रेम करते हैं या फिर परिवार के सदस्यों के बीच इसका उपयोग किया जाता है।


इसका मतलब समझ सकते हैं कि यदि आपको जब कोई 143 बोलता है तो वह आपसे आई लव यू बोल रहा है इसका उत्तर अगर आप देना चाहें तो आप उन्हें 1433 बोल सकते हैं अब आप यह सोचने लग गए होंगे कि आप 1433 क्या है तो हम आपको बताते हैं कि 1433 क्या है 143 का मतलब आप जान ही गए हैं तो वैसे ही 1433 का मतलब I Love You Too होता है अर्थात मैं भी आपसे प्यार करता हूं।

तो उम्मीद है कि आपको आज का यह पोस्ट पसंद आया होगा और जिनको जानकारी नहीं थी कि 143 का मतलब क्या होता है उनको यह जानकारी मिल गई कि 143 का मतलब होता है आई लव यू और साथ ही यह भी जान गए कि 1433 का क्या मतलब होता है। युवा लड़को और लड़कियों के लिए यह बेहतर जानकारी है हम आपके लिए ऐसे की आर्टिकल लेकर आते रहते है।