आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (29 मई) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 344 अंकों की तेजी के साथ 62,846 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 99 अंकों की तेजी रही, ये 18,598 के स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिली है। महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में 3.37% की तेजी रही।

भारत फिर बना दुनिया का 5वां सबसे
बड़ा शेयर मार्केट शेयर बाजार में जारी तेजी चलते भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर दुनिया का ‘पांचवां सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट’ बन गया है। जनवरी में फ्रांस ने भारत को पीछे छोड़ते हुए ये पोजीशन हासिल कर ली थी। बीते दिनों अडाणी ग्रुप का मार्केट कैप बढ़ी है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी भी भारतीय बाजार में बढ़ी है और उन्होंने भी बाजार में अपनी खरीदारी तेज की है। इन्हीं कारणों के चलते शुक्रवार को भारत के शेयर बाजार का मार्केट कैप 3.3 ट्रिलियन डॉलर (272 लाख करोड़ रुपए) पहुंच गया। वहीं फ्रांस 3.24 ट्रिलियन डॉलर (267 लाख करोड़ रुपए) के मार्केट केप के साथ छठे स्थान पर है।
ये हैं दुनिया के 5 सबसे बड़े शेयर बाजार
यूएस -3680 लाख करोड़
चीन -847 लाख करोड़
जापान – 469 लाख करोड़
हांगकांग – 424 लाख करोड़
भारत -272 लाख करोड़
ICICI लोम्बार्ड में 4% हिस्सेदारी बढ़ाएगा ICICI बैंक
ICICI Bank की योजना ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस में हिस्सेदारी बढ़ाने की है। रविवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी गई है। ICICI Bank अपनी हिस्सेदारी 4% बढ़ाएगी। बैंक की पहले ही ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस में 48.02% हिस्सेदारी है।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) का भाव 80 डॉलर के करीब पहुंचा गया है। शुक्रवार को ब्रेंट $75.73 तक गिरा था। WTI में भी $73 के ऊपर कारोबार हो रहा है। US डेट सीलिंग को लेकर डील हो गई। डील की खबरों में कच्चे तेल में आई तेजी देखने को मिल रहा है। बाजार की नजर OPEC + की 4 जून की बैठक पर होगी।
शुक्रवार को रही थी शानदार तेजी
इससे पहले शुक्रवार यानी 26 मई को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1629 अंकों की तेजी के साथ 62,501 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 178 अंकों की तेजी रही, ये 18,499 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट रही थी।
इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट trickhindi.in के साथ आपका इस बारे में क्या ख्याल है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो से शेयर जरूर करें|