Nadi Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai नदी का पर्यायवाची शब्द क्या है?

Nadi Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai नदी का पर्यायवाची शब्द क्या है?
Nadi Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai नदी का पर्यायवाची शब्द क्या है? 3

नदी का पर्यायवाची जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट में हम नदी के बहुत सारे पर्यायवाची शब्द आगे बताएंगे नदी का पर्यायवाची जानने के लिए इस पोस्ट के अंत तक अवश्य पढ़ें हम इस पोस्ट में नदी के रोचक तथ्य के बारे में जानकारी देंगे

नदी शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई

दोस्तों इस पोस्ट को पढ़ने से पहले क्या आपको पता था कि नदी शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई है तो हम बताएंगे कि इस शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई है

नदी शब्द की उत्पत्ति “नद् ” से जिसका अर्थ होता है ध्वनि उत्पन्न  करना है

अर्थात जल के द्वारा कल कल की ध्वनि के कारण ही उसे नदी की संज्ञा दी गई।

नदी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं

नदी को अंग्रेजी भाषा में River कहते हैं

River की परिभाषा -A river is a large amount of fresh water flowing continuously in a long line across land. Like Ganga, sindhu, Satlaj, Godawari, etc.

इसके अलावा नदी के अंग्रेज़ी synonym नीचे उल्लेखित

  • Estuary
  • Stream
  • Rill 
  • Creek
  • Tributary
  • Revulet

नदी की परिभाषा क्या है

जल की बड़ी मात्रा जब भूमि की सतह पर प्रवाहित होकर समुद्र में मिल जाती है तो उसे नदी कहते हैं उदहरण के लिये

गंगा ब्रह्मापुत्र गोदावरी सिंधू सतलज

प्रत्येक नदी का उद्गम स्थल होता है और वह किसी नदी या समुद्र में जाकर मिल जाती है दोस्तों आपके आसपास कोई ना कोई नदी प्रवाहित होती है क्या आपको पता है कि उस नदी की उत्पत्ति कहां से हुई है और  कहां मिल जाती है यदि आपको पता है कि आपके क्षेत्र में जो नदी बह रही है उसका उद्गम क्षेत्र कहां है और कहां मिलती है को कमेंट में अवश्य बताएं

नदी का पर्यायवाची शब्द क्या है

नदी के पर्यायवाची शब्द नीचे दी गई है

  • सरिता
  • तारिणी
  • स्रोतस्विनी
  • पयश्विनी
  • कटनी
  • सॉरी
  • तारिणी
  • तरंगवती
  • लहरी
  • तरंगिणी
  • प्रवाहिनी
  • निम्नगा
  • द्वीपवती
  • वरमाला 
  • जलमाला
  • कूलंकसा
  • कल्लोलिनी
  • तटिया
  • सेवा
  • नद
  • अपगा
  • तरंगवती
  • सरी
  • लहरी
  • तटनी
  • शैवालिनी
  • निर्झरिणी
  • लरमाला

भारत में नदी का महत्व

दोस्तों भारत एक सांस्कृतिक देश है यहां के लोग अध्यात्मिक होने के कारण प्राकृतिक वस्तुओं से अधिक लगाव रखते हैं भारत के लोग प्रकृति प्रदत चीजों को भगवान की तरह पूछते हैं भारत में नदियों को मां का दर्जा दिया जाता है क्योंकि लोगों का उस नदी से अधिक जुड़ाव होता है वह नदी उस व्यक्ति को हर प्रकार से भरण पोषण करती है जैसे पीने का पानी,कृषि के सिंचाई के रूप में

भारत की प्रमुख नदियां

भारत में नदी के प्रमुख नदी तंत्र निम्न है

  • गंगा नदी प्रवाह तंत्र
  • ब्रह्मपुत्र नदी प्रवाह तंत्र
  • गोदावरी नदी प्रवाह तंत्र
  • सिंधु नदी प्रवाह तंत्र

गंगा नदी प्रवाह तंत्र भारत में बहने वाली नदियों में सबसे बड़ी नदी प्रवाह तंत्र है

गंगा नदी तंत्र

गंगा नदी भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदी प्रणाली है यह भारत का सबसे बड़ा अपवाह क्षेत्र है इस प्रणाली के द्वारा उपजाऊ मैदान का निर्माण होता है जिसमें भारत की सबसे बड़ी जनसंख्या निवास करती है इसीलिए इस नदी तंत्र का सांस्कृतिक दृष्टि से अधिक महत्व रखती है

गंगा नदी का उद्गम उत्तराखंड राज्य के गंगोत्री ग्लेशियर से हुआ है तथा बंगाल की खाड़ी में सागर द्वीप के निकट गिर जाती है गंगा की कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है

गंगा की सहायक नदियां कौन-कौन सी है

गंगा की सहायक नदियां नीचे दी गई है

  • यमुना
  • चंबल
  • गंडक
  • घाघरा
  • कोसी
  • राम गंगा
  • दामोदर
  • सरयू
  • महानंदा
  • सोन

ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र

ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में प्रवाहित होती है इस नदी का उद्गम मानसरोवर झील से होती है और यह बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है इसकी कुल लंबाई 1929 किलोमीटर है जबकि भारत में यह नदी 916 किलोमीटर क्षेत्र बहती है भारत के अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय में बहती है

ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियां कौन-कौन सी हैं

ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियां निम्नलिखित है

  • लोहित नदी
  • धनसरी नदी
  • दिबांग
  • तीस्ता
  • देहांग
  • मानस

गोदावरी नदी तंत्र

यह नदी तंत्र भारत के दक्षिण क्षेत्र में प्रवाहित होती है इसका उद्गम स्थल महाराष्ट्र के नासिक जिले होती है यह महाराष्ट्र तेलंगाना छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश में बहती है

इस नदी तंत्र की सहायक नदियां निम्न

  • पूर्णा
  • वैनगंगा
  • वर्धा पनगंगा
  • इंद्रावती
  • साबरी
  • मंजीरा
  • प्रवारा
  • मूला

सिंधु अपवाह तंत्र

इस नदी का उद्गम स्थल चीन हिमालय से होती है और पश्चिम की ओर बहते हुए पाकिस्तान से गुजरते हुए अरब सागर में गिर जाती है यह भारत के उत्तरी क्षेत्र में प्रवाहित होती है यह भारत के लद्दाख जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश पंजाब इत्यादि राज्यों में बहती है

इसके प्रमुख सहायक नदी निम्न है

  • झेलम
  • चिनाब
  • रवि
  • व्यास
  • सतलज

नदी से संबधित अन्य प्रश्न

विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है

नील नदी सबसे लंबी नदी है यह अफ्रीका में है इसकी लंबाई 4130 किलोमीटर है

भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है

भारत की सबसे लंबी नदी गंगा है जिसकी लंबाई 2525 किलोमीटर है

विश्व की सबसे पवित्र नदी कौन सी है

सबसे पवित्र नदी गंगा नदी है यह भारत की सबसे बड़ी नदी है यह भारत के उत्तर क्षेत्र में बहती है इसका उद्गम स्थल भागीरथी है तथा यह नदी भारत के कई राज्यों से बहते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर विलय हो जाती है इसे उत्तर भारत की जीवन रेखा भी कहते हैं

गंगा का पौराणिक क्या है

गंगा का पौराणिक नाम भागीरथी है

गंगा के अन्य नाम- गंगा को भागीरथी देवप्रयाग अलकनंदा इत्यादि नाम से भी जाना जाता है

अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी को क्या कहते हैं

अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी को दिहांग नदी कहते हैं

चीन में ब्रह्मपुत्र नदी को क्या कहते हैं

चीन में यह सॉन्गपो नदी के नाम से जानी जाती है

बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र नदी को क्या कहते हैं

बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र नदी को जमुना कहते हैं

ब्रह्मपुत्र नदी के द्वारा कौन सा द्वीप का निर्माण होता है

ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा माजुली द्वीप का निर्माण होता है

उम्मीद करते हैं कि आपको आज का यह आर्टिकल बहुत पसंद आया होगा और नदी का पर्यायवाची शब्द क्या है से संबंधित बहुत सारी जानकारियां उपलब्ध हो गई होगी तो ऐसे ही बेहतर जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल्स को पढ़ते रहिए और अगर आपके मन में कोई सुझाव या सलाह है तो हमें जरूर कमेंट करें।