सपने में कमल देखना का मतलब क्या होता है

image 22 3
सपने में कमल देखना का मतलब क्या होता है 3

आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि सपने में कमल का फूल देखने से क्या फल प्राप्त होता है उससे पहले संक्षिप्त में जान लेते हैं सपने में कमल देखना, कमल पुष्प के बारे में। कमल का फूल भारत का राष्ट्रीय पुष्प है यह दो रंगों में पाया जाता है सफेद कमल और गुलाबी कमल कमल के पौधे को कमलिनी, नलिनी, पद्मिनी के नाम से भी जाना जाता है कमल के पुष्प हमेशा कीचड़ में ही खिलते हैं माता सरस्वती और ब्रह्मदेव को आपने कमल पर विराजमान देखा ही होगा।

तो आइए जानते हैं सपने में कमल देखना क्या फल देता है दोस्तों सपने में कमल का फूल देखना बहुत ही शुभ फल देता है सपने में कमल का फूल बहुत ही कम लोगों को दिखाई देता है क्योंकि सपने में कमल देखना व्यक्ति को परम शक्तिशाली बना देता है।

क्योंकि कमल पर माता सरस्वती जो विद्या की देवी है विराजमान रहती है और ब्रह्मदेव जो वेदों के ज्ञाता है और इस संसार के रचना करता है वह स्वयं कमल पर विराजमान रहते हैं और अगर आपने सपने में कमल का पुष्प देख लिया है तो आपको समझ लेना चाहिए कि आप पर माता सरस्वती और ब्रह्म देव की कृपा बनी हुई है।

साथ ही जो व्यक्ति सपने में कमल का फूल देख लेता है उस व्यक्ति के जीवन में अनेक प्रकार की खुशियां दौड़ती हुई चली आती है सफलता के इतने मार्ग खुल जाते हैं कि कुछ पता ही नहीं चलता कि व्यक्ति तुरंत कैसे कहां पहुंच जाता है।

अगर कोई गरीब व्यक्ति सपने में कमल का फूल देख लेता है तो उसे समझ लेना चाहिए कि वह कमल के फूल की भांति कीचड़ में उगा जरूर है लेकिन वह कमल की ही भांति इन कीचड़ से ऊपर उठकर संसार में प्रकाशित होगा।

सपने में कमल का फूल देखने वाला व्यक्ति इस संसार से ढेर सारा धन कमाकर ऐसो आराम की जिंदगी जीता है बशर्ते उसे मेहनत करते रहना होगा ऐसा नहीं है कि बिना मेहनत के आपको कोई चीज मिल जाए लेकिन अगर आप थोड़ी सी भी मेहनत करेंगे तो आपको निश्चित रूप से उसका परिणाम देखने को मिल जाएगा।

सपने में कमल देखना का मतलब-

सपने में ब्रह्म कमल देखना

सपने में ब्रह्म कमल देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ माना गया है ब्रह्म कमल को भगवान ब्रह्मदेव का कमल कहा गया है ब्रह्म कमल बहुत बड़े आकार का कमल का फूल होता है जो प्रकाश पुंज की तरह चमकता और उनके चारों और प्रकाश की किरणों की आभा प्रकाशित होती हुए दिखाई देता है व्यक्ति को ब्रह्म ज्ञान से भर देता है अर्थात जो भी व्यक्ति सपने में ब्रह्मकमल देखता है वह बहुत ज्ञानी होता है।

अगर वह मूर्ख व्यक्ति भी है और सपने में अगर वह ब्रह्मकमल देख लेता है वह मूर्ख व्यक्ति भी विद्वान बन सकता है बशर्ते उन्हें प्रयास जरूर करना होगा ज्ञान प्राप्ति की ओर उन्हें अग्रसर होना पड़ेगा सपने हमें संकेत दे देते हैं कि आप यह कार्य कर सकते हैं लेकिन करना तो आपको ही पड़ता है इसी प्रकार ब्रह्म ज्ञान प्राप्ति के अधिकारी बनाता है परंतु इसे प्राप्त आपको ही करना है कैसे करना है यह आपको सोचना होगा।

सपने में सफेद कमल का फूल देखना

सपने में सफेद कमल का फूल देखना बहुत ही शुभ माना गया है वैसे तो आप किसी भी रंग का कमल फूल देखते हैं तो वह आपको शुभ फल ही देता है लेकिन सपने में कमल देखना एक विशेष महत्व रखता है सपने में सफेद कमल का फूल देखना इस बात की ओर इशारा करता है कि निकट भविष्य में आप बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति बनने वाले हैं सपने में श्वेत कमल का आना आपके निर्मल मन की ओर इशारा करता है।

अर्थात कुछ दिनों बाद आपका मन पतित पावनी गंगा की भांति पवित्र होगा आपके मन में शादे विचार स्वच्छ विचार उत्पन्न होने लगेंगे आप अगर चाहें तो विद्वान बन सकते हैं जो कुछ भी आप पढ़ने की कोशिश करेंगे, सीखने की कोशिश करेंगे वह सब आप शीघ्र ही कर पाएंगे। इसलिए सपने में कमल देखना बहुत ही शुभ फल देने वाला माना गया है।

सपने में स्वर्ण कमल देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में स्वर्ण कमल देखना सोने में सुहागा जैसा बताया गया है अर्थात सपने में कमल देखना सपने में कमल के पुष्प देखने वाले फल को दोगुना कर देता है इसलिए व्यक्ति कम समय में शीघ्र ही सफलता के शिखर पर पहुंच जाता है सपने में स्वर्ण कमल के फूल देखने वाला व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है ऐसे सपना हर किसी को नहीं आता है

किसी के पिछले जन्म के अच्छे कर्मों के कारण इस जन्म में इस प्रकार के सपने देखने को मिलता है और व्यक्ति को ढेर सारा सुख सुविधाएं प्राप्त होता है।

व्यक्ति ऐसो आराम की जिंदगी जीता है अगर किसी के जीवन में अभी कोई परेशानियां चल रही है और वह सपने में स्वर्ण कमल के पुष्प देख लेता है तो उसे समझ लेना चाहिए कि जो भी परेशानियां उनके साथ चल रही है वह शीघ्र ही समाप्त होगी और वह राजा महाराजा की भांति अपना जीवन जिएंगे। बस यह समय बीतने दीजिए तब तक प्रयास करते रहिए। इसलिए स्वप्न शास्त्र में सपने में कमल देखना बहुत ही शुभ बताया गया है।

सपने में नील कमल का फूल देखना

सपने में नील कमल का फूल देखना व्यक्ति को मनोवांछित फल प्राप्त कराता है जब एक बार भगवान श्री राम ने अपनी पूजा में एक नील कमल की कमी हो जाने के कारण पूजा अधूरी ना रह जाए इसके लिए अपनी एक आंख निकाल कर पूजा संपन्न की थी तब से नील कमल का महत्व और अधिक बढ़ गया है।

इन्हे भी पढ़े-

सपने में कमल देखना व्यक्ति को हर प्रकार की बाधाओं से मुक्त कर मनोवांछित फल प्राप्त करने के योग्य बनाता है व्यक्ति के जीवन में ढेर सारी खुशियां, धन दौलत, मान सम्मान आगे पीछे घूमती रहती है और व्यक्ति हमेशा खुश रहता है इसलिए sapne main Nil kamal ka phool dekhna स्वप्न शास्त्र में बहुत ही शुभ फल देने वाला बताया गया है।

सपने में लाल कमल का फूल देखना

लाल कमल को रक्त कमल भी कहते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में लाल कमल का फूल देखना इस बात की ओर इशारा करता है कि व्यक्ति के जीवन में माता महालक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है रक्त कमाल या लाल कमल में माता महालक्ष्मी विराजमान रहती है इसलिए सपने में लाल कमल का फूल देखना माता महालक्ष्मी की आपके घर में आगमन का संकेत देती है।

अगर आप सपने में लाल कमल का फूल देखते हैं तो आपको अपने घर में माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करनी चाहिए ताकि माता महालक्ष्मी आपके घर में आने में जरा सा भी देरी ना करें। sapne main Lal Kamal ka phool dekhna व्यक्ति को कुबेर की तरह धनवान बना देता है। क्योंकि उन पर माता महालक्ष्मी की कृपा होती है लेकिन माता लक्ष्मी की कृपा को प्राप्त करना यह आपके हाथ में है अगर आप श्रद्धा भाव से माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करेंगे तो ही आप पर माता महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

नहीं तो महालक्ष्मी आपके घर आएगी जरूर लेकिन आपके दुर्व्यवहार या आपके घर में पूजा-पाठ ना होने के कारण वापस भी जा सकती है जिस कारण आप निर्धन भी हो सकते हैं इसलिए स्वच्छ विचार रखें और माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करते रहें। इसलिए स्वप्न शास्त्र में सपने में लाल कमल का फूल देखना शुभ माना जाता है।

आशा करता हूँ दोस्तों की आपको यह आर्टिकल सपने में कमल देखना का मतलब क्या होता है अच्छा लगा होगा अगर आपको यह आर्टिकल का मतलब क्या होता है अच्छा लगा है तो प्लीज आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।