गाय या भैंस जाने किसका दूध होता है शरीर के लिए ज्यादा बेहतर

कौन सा दूध पीना बेहतर, भैंस या गाय का वजन घटाना हो तो क्या पिएं, फुल क्रीम या टोंड मिल्क में कितना फैट फुल क्रीम, मिल्क स्वाद देखें या सेहत यहां जानिए: –

बचपन से हम सभी यह सुनते आए हैं कि हर दिन एक ग्लास दूध पीने से शरीर मजबूत बनता है। दूध में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो किसी दूसरे खाने-पीने की चीजों में एक साथ नहीं मिल पाते। हालांकि हमें यह नहीं पता होता कि किस ‘दूध में कितना फैट होता है और अगर शरीर की जरूरत से ज्यादा दूध पिया जाए तो इससे हेल्थ को कितना नुकसान पहुंचता है। गाय से दोगुना फैट भैंस के दूध में गाय के दूध में क्रीम कम होता है यानी इसमें फैट कम होता है। भैंस के दूध में जहां एवरेज 7% फैट होता है वहीं गाय के दूध में यह 3.5% ही होता है। वहीं भैंस के दूध में 9% SNF (सॉलिड नॉट फैट) होता है। जबकि गाय के दूध में इसकी मात्रा 8.5% होती है। SNF का मतलब है दूध में पानी और फैट के अलावा लैक्टोज, विटामिंस और दूसरे मिनरल्स की मात्रा । डाइटीशियन बताते हैं कि फुल क्रीम मिल्क में 8 से 9 फीसदी तक फैट होता है। ये दूध भैंस का होता है। जबकि गाय के दूध में फैट की मात्रा कम होती है। जिन्हें कम फैट वाला दूध चाहिए वो डबल टोन्ड मिल्क ले सकते हैं। इस दूध में फैट कम होने के अलावा बाकी सभी दूसरे न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। आगे बढ़ने से पहले खबर से जुड़े इस पोल में शामिल हों |

टॉड और डबल टोंड मिल्क में 400 से अधिक फैटी एसिड्स होते हैं। दूध में मौजूद फैट की मात्रा से ही टोंड और डबल टोंड तय होता है। दोनों ही तरह के दूध कोलेस्ट्रॉल और फैट से बचाते हैं। इंडियन डेयरी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट आरएस सोढ़ी बताते हैं कि अधिक फैट वाले दूध की डिमांड ज्यादा रहती है। यहां तक कि चाय की दुकान चलाने वाले भी भैंस का दूध ज्यादा इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसका कारण यह है कि इसमें मलाई अधिक होती है, 15 से 16% तक सॉलिड्स (फैट के साथ लैक्टोज, विटामिंस और दूसरे मिनरल्स) होते हैं। यानी भैंस के दूध से दो ज्यादा मलाई वाली चाय बना सकते हैं। केवल अधिक फैट वाला दूध ही नहीं, घी, आइसक्रीम, खोया, पनीर, चीज जैसे डेयरी, प्रोडक्ट्स की भी मांग अधिक रहती है।

image 13
गाय या भैंस जाने किसका दूध होता है शरीर के लिए ज्यादा बेहतर 4

गाय या भैंस का दूध तभी पचता है अब शरीर लैक्टोज को पचाने की क्षमता रखता हो। गाय के दूध में फैट कम होता है इसलिए यह दूध सीमित मात्रा में पीना चाहिए।डायन स्किम्ड मिल्क में भी रहते हैं जरूरी न्यूट्रिएंट्स जिस दूध से फैट पूरी तरह निकाल लिया जाता है उसे स्किम्ड मिल्क कहा जाता है। इसके बारे में मिथ है कि इस दूध में घोषक तत्व नहीं रहते। जबकि हकीकत यह है कि स्किम्ड मिल्क में फैट बिल्कुल नहीं होता। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन जैसे न्यूट्रिएंट्स भरपूर रहते हैं। फैट की वजह से कई लोगों को दूध पीने से एलर्जी होती है। ऐसे लोग स्किम्ड मिल्क पी सकते हैं। फैट कम होने से आसानी से पच जाता है। दूध डॉक्टर बताते हैं कि गाय के दूध में फैट कम होता है। जब हम कहते हैं कि गाय का दूध भैंस के दूध से पतला होता है तो इसका मतलब है कि गाय के दूध में पानी की मात्रा अधिक होती है। गाय के दूध में पानी की मात्रा 88% होती है जबकि भैंस के दूध में यह 83% होती है। गाय के दूध में प्रोटीन की मात्रा भी भैंस के दूध के मुकाबले कम होती है। भैंस के दूध में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और पोटेशियम भी अधिक होता है। विटामिन की मात्रा गाय के दूध में अधिक होती है। इन सब वजहों से गाय का दूध जल्दी पचता है।

बच्चों को दें गाय का दूध कैल्शियम की मात्रा अधिक पचना आसान विटामिन D भरपूर दांतों और हड्डियों को मजबूती शरीर को हाइड्रेट रखे मोडी लिपी राशिय फैट अधिक होने से क्या नुकसान होता है? दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। दांत और हड्डियों की मजबूती के लिए इसे अच्छा माना जाता है। लेकिन दूध में मौजूद अधिक फैट से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने का खतरा बढ़ जाता है। वजन कम करने के लिए कौन सा दूध पिएं गाय के दूध को वजन कम करने के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है। इसमें A1 और A2 दोनों तरह के प्रोटीन पाए जाते हैं। 100 ग्राम गाय के दूध (फैट 3.25%) में 113 एमजी कैल्शियम की मात्रा होती है और इससे 61 कैलोरी मिलती है। डॉ. विजयश्री बताती हैं कि गाय के दूध पीने से मेटाबोलिक रेट तेज होता है। इसलिए गाय का दूध ज्यादा पीना चाहिए। गाय के दूध से बना पनीर ज्यादा अच्छा शाकाहारी लोगों के लिए सबसे पसंदीदा डिश पनीर की ही होती है। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है। पनीर भी गाय के दूध का बना बेहतर माना जाता है। इसमें भैंस के दूध की तुलना में कैलोरी और वसा कम होती है। वजन घटाने के लिए भी गाय के दूध से बने पनीर का इस्तेमाल करना चाहिए।

image 14
गाय या भैंस जाने किसका दूध होता है शरीर के लिए ज्यादा बेहतर 5

दूध के फायदे – Benefits of Milk
दूध स्वास्थ्य को अनेक लाभ दे सकता है। क्या हैं दूध के लाभ इन्हें विस्तार से हम नीचे बता रहे हैं। बस ध्यान दें कि दूध के गुण बीमारी को ठीक करने में नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचाव में मदद कर सकते हैं। चलिए, जानते हैं कि दूध पीने से क्या फायदा होता है।

  1. मजबूत हड्डियां और मांसपेशियों के लिए दूध के लाभ
  2. डेंटल हेल्थ के लिए दूध के लाभ
  3. वजन कम करने के लिए दूध
  4. हार्ट हेल्थ
  5. डायबिटीज के लिए रोजाना दूध पीने के फायदे
  6. पेट के लिए मिल्क पीने के फायदे
  7. स्ट्रेस व डिप्रेशन
  8. साफ और दमकती त्वचा
हमें एक दिन में कितना दूध पीना चाहिए ?
  • बाल रोग विशेषज्ञ कैल्शियम के लिए बच्चों को दिन में 400 से 500 ग्राम (2 से 3 कप) गाय का दूध देने की सलाह देते हैं।
  • वयस्क दो गिलास गाय का दूध पी सकते हैं। 200 एमएल से अधिक दूध हृदय संबंधी समस्या के लिए बेहतर माना गया है ।

किस समय दूध पिए जिससे आपका शरीर रहेगा हमेशा स्वस्थ :

दूध पीने का सबसे सही समय शाम का वक्त है। इसे शाम के समय पीने से नींद अच्छी आती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि सुबह दूध पीने के फायदे नहीं होते हैं। दूध को किसी भी समय पीया जा सकता है। सुबह खाली पेट ठंडा दूध पीना एसिडिटी से राहत दिला सकता है। हालांकि, यह व्यक्ति की शारीरिक स्थिति और पाचन तंत्र पर निर्भर करता है। ऐसे में बेहतर है अपने स्वास्थ्य के अनुसार ही दूध पीने के समय को निर्धारित करें। चाहें, तो इस विषय में विशेषज्ञ की सलाह भी ले सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो से शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट trickhindi.in के साथ आपका इस बारे में क्या ख्याल है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Comment